गंदगी मुक्त कुम्भ में आगरा के व्यापारियों ने दिया 1100 थैले-थालियों का योगदान
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के "गंदगी मुक्त कुम्भ" अभियान में आगरा व्यापार मंडल भी जुड़ गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल की प्रेरणा से विभिन्न ट्रेड के व्यापारियों की ओर से 1100 थैले-थालियां संघ के विभाग प्रचारक आनंद को भेंट किए गए।
शहीद भगत सिंह गेट स्थित प्राचीन पेठा पर आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रचारक आनंद ने महाकुंभ तथा प्रयागराज कुंभ 2025 के धार्मिक व सामाजिक महत्व को समझाया। सहयोगकर्ताओ में टीएन अग्रवाल, अशोक मंगानी, राकेश बंसल, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, नरेन्द्र बंसल, राजेन्द्र गुप्ता, महेश गोयल, दुष्यंत गर्ग, विक्रम, कन्हैयालाल राठौड़,राजीव अग्रवाल आदि प्रमुख हैं।
इस मौके पर नीतेश अग्रवाल, दिलीप खूबचंदानी, साहूकार सिंह चाहर, जय पुरसनानी, सुनील अग्रवाल, महेश ललवानी, संजय अरोड़ा, अम्बा प्रसाद गर्ग, रोहित कत्याल, मनीष बंसल, रितेश राठौड़, नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे। सेवा प्रकल्प प्रभारी राजेश अग्रवाल व राजीव गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति पर भी थैले-थालियों की अगली खेप भेजी जायेगी।