तंबाकू के खिलाफ एकजुट हुआ आगरा: जागरूकता अभियान में चिकित्सकों और समाजसेवियों ने दी चेतावनी

आगरा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आगरा विकास मंच की ओर से शहर के 117, जयपुर हाउस स्थित सेंटर पर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रख्यात चिकित्सकों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर तंबाकू के दुष्परिणामों पर चिंता जताई और जनजागरण के पोस्टर का विमोचन किया।

May 31, 2025 - 22:27
 0
तंबाकू के खिलाफ एकजुट हुआ आगरा: जागरूकता अभियान में चिकित्सकों और समाजसेवियों ने दी चेतावनी
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जयपुर हाउस में जागरूकता फैलाते शहर के प्रमुख चिकित्सक एवं गणमान्य लोग।

-जयपुर हाउस सेंटर पर हुआ पोस्टर विमोचन, आगरा विकास मंच ने तंबाकू के दुष्परिणामों पर किया जनजागरण

कार्यक्रम में डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. बी.के. अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विभांशु जैन जैसे अनुभवी चिकित्सकों ने तंबाकू के सेवन से जुड़ी बीमारियों, विशेषकर कैंसर, टीबी, दिल व श्वास रोगों पर प्रकाश डाला और युवाओं से इसे पूरी तरह त्यागने की अपील की।

आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, सन्देश कुमार जैन, कमलचंद जैन व अन्य सदस्यों ने इस अवसर पर समाज से तंबाकू-मुक्त भविष्य की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

पोस्टर विमोचन के माध्यम से मंच ने यह संदेश दिया कि तंबाकू सिर्फ शरीर नहीं, पूरा परिवार खोखला कर देता है।

SP_Singh AURGURU Editor