जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा से महावीरमय हुआ आगरा
आगरा। भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा ने बुधवार को पूरे शहर को भक्ति, शांति और केसरिया रंग में रंग दिया। इस आयोजन का शुभारंभ आर्यिका श्री 105 पूर्णमती माताजी के सानिध्य में हुआ। चार दिवसीय यह महोत्सव 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक एम. डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत स्थित मैदान में बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है।
शोभायात्रा का शुभारंभ और प्रमुख अतिथि
प्रातः 7:30 बजे श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, छीपीटोला से भगवान महावीर की जन्मकल्याणक रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। इनके साथ परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन (परदे वाले), प्रदीप जैन हीरालाल, निर्मल मोतिया सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
डॊ. जितेन्द्र जैन, अनन्त जैन, अशोक जैन (पूर्व उपनगर प्रमुख), आशीष जैन मोनू (मीडिया प्रभारी), निर्मल मोट्या, राकेश जैन पार्षद, पुष्पेन्द्र जैन, मनोज कुमार जैन (कमला नगर), सुबोध जैन, रमेश चंद जैन, अनिल जैन रहीस, सतीश चन्द्र जैन, रा. सुशील जैन, चन्द्रमोहन जैन समेत अन्य गणमान्यजनों का छीपीटोला जैन समाज द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
नगर के इन प्रमुख मार्गों पर शोभायात्रा का भ्रमण
9:30 बजे रथयात्रा शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों धौलपुर हाउस, रावली, कलेक्ट्रेट, सदर भट्ठी, मोती कटरा, फव्वारा, जौहरी बाजार, कचहरी घाट, धूलियागंज, सिटी स्टेशन रोड होते हुए सायं 5 बजे एम. डी. जैन इंटर कॉलेज मैदान पहुंची। शोभायात्रा में तीन दर्जन से अधिक झाँकियां, ग्यारह बग्गियां, चार रथ, सात बैंड, चौबीस घोड़े शामिल थे।
भगवान महावीर के जीवन से प्रेरित झांकियां, सौधर्म इन्द्र का अभिषेक, माता के सोलह सपने, कमठ का उपसर्ग, वैराग्य दृश्य, नमोकार मंत्र, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, और महावीर बाल पालना झांकी थी, जिस पर श्रद्धालु पालना झुलाकर पुण्य अर्जित कर रहे थे।
महिलाएं केसरिया चुनरी, लाल चुनरी और राजस्थानी पोशाकों में डांडिया नृत्य करती चल रही थीं जबकि पुरुषगण श्वेत वस्त्र व केसरिया दुपट्टा पहनकर जयकारे लगा रहे थे। सुधीर बैंड अपनी मधुर धुनों से वातावरण को मंत्रमुग्ध कर रहा था।
कुण्डलपुर नगर में समापन, प्रवचन और आरती
सायं 5 बजे शोभायात्रा कुण्डलपुर नगर (एम.डी. जैन इंटर कॉलेज मैदान) पहुंची, जहां 1008 कलशों से रजतमयी पाण्डुक शिला पर अभिषेक किया गया। तत्पश्चात माता जी ससंघ के प्रवचन हुए। श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन महासभा द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।
विशेष धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन
सायं 7:30 बजे — 1008 दीपकों से भगवान की संगीतमयी आरती (युवा मण्डल एवं महिला मण्डल द्वारा)। रात्रि 9:00 बजे — भक्तिमय नृत्य प्रस्तुति "पालना झुलाने" कार्यक्रम, महिला मण्डली द्वारा।
11 अप्रैल को ये कार्यक्रम
प्रातः 8:00 बजे श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक, पूजन और संगीतमय विधान। दोपहर 1:00 बजे साधारण बैठक, दोपहर 3:00 बजे श्रीजी के कलशाभिषेक व स्थयात्रा की वापसी, सायं 7:00 बजे सम्मान समारोह, रात्रि 8:00 बजे "प्रेरणा" स्मारिका का विमोचन (आगरा दिगम्बर जैन परिषद के 90 वर्षों के इतिहास पर आधारित) होगा। रात्रि 9:00 बजे से कवि सम्मेलन होगा, जिसमें प्रमुख कवि: हरीओम पवार, सौरभ सुमन, सुदीप, श्रद्धा शौर्य, आयुषी खरेचा, प्रतीक गुप्ता, अखिलेश जैन शामिल होंगे।
आयोजन में प्रमुख उपस्थिति
प्रदीप जैन पीएनसी, विमलेश जैन, हीरालाल बैनाड़ा, विमल कुमार जैन, जगदीश प्रसाद जैन (अध्यक्ष), सुनील जैन ठेकेदार (महामंत्री), राकेश जैन परदे वाले (अर्थमंत्री), नीरज जैन (जिनवाणी चैनल), अशोक जैन, विमल जैन, सुबोध जैन पाटनी, राकेश जैन पार्षद, आशीष जैन मोनू, अमित सेठी, प्रवीन जैन नेताजी, मनीष जैन ठेकेदार, गोपी चंद जैन, धर्मेन्द्र जैन, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन: श्री मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया।