विश्व पर्यटन दिवस पर आगरा को मिलेगा नया तोहफ़ा, मंत्री जयवीर सिंह करेंगे लोकार्पण
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का 27 सितम्बर को आगरा आगमन प्रस्तावित है। वह विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर शहर में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में शामिल होंगे और महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
आगरा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का 27 सितम्बर को आगरा आगमन प्रस्तावित है। वह विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर शहर में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में शामिल होंगे और महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री जयवीर सिंह अपराह्न 2:30 बजे उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64 ताज रोड पर पहुँचेंगे, जहाँ नवीनीकरण कार्यों की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वे पर्यटन संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
इसके पश्चात, अपराह्न 3:45 बजे मंत्री जयवीर सिंह सुभाष पार्क पहुँचेंगे। जहाँ वह मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत किए गए लैण्डस्केप, डिज़ाइनिंग, सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इन परियोजनाओं से आगरा के पर्यटन ढांचे को और सुदृढ़ बनाने तथा आगंतुकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।