आगरा विंटर कार्निवल का आगाज, झूलों और स्वादिष्ट व्यंजनों से सजा तारघर बीएसएनएल ग्राउंड
आगरा। शहर के तारघर स्थित बीएसएनएल ग्राउंड में शनिवार को मनोरंजन, खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का संगम लेकर आगरा विंटर कार्निवल मेले का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही मेले में उत्साह और रौनक देखते ही बन रही थी। रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाता परिसर, सजे-धजे स्टॉल और बच्चों से लेकर युवाओं तक की चहल-पहल ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

मेले में लगाए गए रॉलिंग टॉवर झूले सहित आधुनिक और पारंपरिक झूले लोगों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। बच्चों के लिए छोटे और सुरक्षित झूले, तो युवाओं के लिए रोमांच से भरपूर राइड्स उपलब्ध हैं। परिवार के हर सदस्य के लिए मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था ने मेले को खास बना दिया है।
खरीदारी के शौकीनों के लिए भी यह मेला किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां कपड़ों, फैशन एक्सेसरीज़, घरेलू उपयोग की सामग्री, किचन आइटम्स और सजावटी सामान समेत रोजमर्रा की जरूरत का हर सामान विभिन्न स्टॉल्स पर उपलब्ध है। वहीं, खाने-पीने के स्टॉल्स पर चाट-पकौड़ी, मिठाइयाँ, फास्ट फूड और पारंपरिक स्वादों की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है, जहां हर उम्र के लोग स्वाद का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
उद्घाटन अवसर पर सुग्रीव सिंह चौहान की उपस्थिति के साथ ही प्रसिद्ध हास्य कलाकार बाबू गप्पी और देवकांत त्यागी ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुति और संवादों ने दर्शकों को खूब हंसाया और माहौल को और जीवंत बना दिया। इस मौके पर मेले के ऑनर राजेन्द्र भदौरिया, संचालक यशवंत मुल्तानी, पार्षद संजू सिकरवार, रामू परमार, मनीष शर्मा, विनीत शर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे परिवार सहित घूमने के लिए उपयुक्त बताया।
आयोजकों के अनुसार, आगरा विंटर कार्निवल मेला शहरवासियों को एक ही स्थान पर मनोरंजन, खरीदारी और स्वाद, तीनों का आनंद देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। आने वाले दिनों में यहां और भी आकर्षण जोड़े जाएंगे, जिससे यह मेला शहर के लोगों के लिए प्रमुख मनोरंजन केंद्र बना रहेगा।