आगरा: शमसाबाद पुलिस ने पकड़ा गौ तस्कर, तमंचा और कारतूस बरामद

आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र में सक्रिय गौतस्कर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस मामले में हुई है जिसमें 11 मई को एक वाहन में तीन गोवंशों को भरकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इरादतनगर बाईपास पर भानपुरा के पास से खलील उर्फ खन्ना निवासी मलूपुर, थाना खंदौली को पकड़ा है।

May 15, 2025 - 13:05
 0
आगरा: शमसाबाद पुलिस ने पकड़ा गौ तस्कर, तमंचा और कारतूस बरामद
शमसाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया गौ तस्कर खलील उर्फ खन्ना।

-इरादतनगर बाईपास से दबोचा गया खलील उर्फ खन्ना, साथियों के साथ कर रहा था गोवंश की तस्करी

गाड़ी छोड़कर भागा था मुख्य आरोपी

11 मई को गांधी चौराहा शमसाबाद पर वीरेश रघुवंशी ने इसरार उर्फ बिहारी, जो एक गाड़ी (UP80GT3768) में तीन गोवंश भरकर ले जा रहा था, को रोकने की कोशिश की थी। गाड़ी रुकवाने की कोशिश पर वह वाहन छोड़कर भाग निकला था। उसी मामले में खलील उर्फ खन्ना की भी संलिप्तता सामने आई थी।

हथियार सहित पकड़ा गया आरोपी

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त खलील के पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। शमसाबाद क्षेत्र में गोवंश तस्करी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस ने इस केस में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था और खलील को वांछित घोषित किया गया था। अब गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

SP_Singh AURGURU Editor