आगरा: ट्रक ने ऒटो में मारी टक्कर, महिला और बच्चा समेत कई घायल
आगरा। शहर के वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात एक ट्रक द्वारा ऒटो में टक्कर मार दी गई। इस हादसे में एक महिला, एक बच्चा और अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऒटो में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को पकड़ लिया और डायल 112 तथा एम्बुलेंस को सूचना दी।
हालांकि लोगों का कहना है कि काफी देर तक घायलों को कोई इमरजेंसी सेवा नहीं मिल सकी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।