आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में मिला 21वां एसी ताबूत

आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवा के लिए एक और आधुनिक एसी ताबूत प्राप्त हुआ है। यह ताबूत स्व. श्रीमती सुराज देवी व स्व. ओमप्रकाश रैपुरिया की स्मृति में उनके सुपुत्र भगवान रैपुरिया 'सर्राफ' द्वारा दान किया गया है। समाज की ओर से कमेटी को यह इक्कीसवां ताबूत प्राप्त हुआ है।

Jul 11, 2025 - 12:11
 0
आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में मिला 21वां एसी ताबूत
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को एसी ताबूत प्रदान किए जाने के मौके पर मौजूद रैपुरिया परिवार के सदस्य और क्षेत्र बजाजा के पदाधिकारी।

यह ताबूत दो हिस्सों में विभाजित है, जिसे लिफ्ट के माध्यम से बहुमंजिला भवनों में आसानी से ले जाया जा सकता है। एमजी रोड स्थित बजाजा सेवा सदन में एक सादे समारोह के दौरान दानदाता परिवार ने यह ताबूत बजाजा कमेटी को सौंपा।

इस अवसर पर रैपुरिया परिवार से कृष्ण मुरारी रैपुरिया, शिव शंकर, राम शंकर, राधा मोहन व बृज मोहन रैपुरिया उपस्थित रहे। बजाजा कमेटी की ओर से उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, महासचिव राजीव अग्रवाल, मंत्री प्रशांत गुप्ता, प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल, संजीव गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता और राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor