अग्रवंश सेवा ट्रस्ट ने 101 अग्रवंशियों को किया सम्मानित, रमाशंकर अग्रवाल को भामाशाह सम्मान

आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवंश सेवा ट्रस्ट ने समाजसेवी रमाशंकर अग्रवाल को अग्रवंश भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। दयालबाग स्थित द ग्रांड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में सोमवार शाम आयोजित महोत्सव में 101 अग्रवंशियों को सम्मानित किया गया। प्रखर समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने अपनी पूज्य माताजी के नाम पर 101 महिलाओं को मां इंद्रा देवी अन्नपूर्णा किट और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मां इंद्रा देवी नारी गौरव सम्मान प्रदान किया। समारोह में महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के स्वरूप में सजे बच्चों की आरती उतारी गई। मेहंदी, थाल सज्जा, डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं और डांडिया ने आयोजन को उत्सवमय बना दिया।

Oct 12, 2026 - 21:35
 0
अग्रवंश सेवा ट्रस्ट ने 101 अग्रवंशियों को किया सम्मानित, रमाशंकर अग्रवाल को भामाशाह सम्मान
अग्रवंश सेवा ट्रस्ट द्वारा अग्रसेन जयंती पर समारोह में सम्मानित किये गये अग्रवंशियों के साथ केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और ट्रस्ट के पदाधिकारी।

समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल रहे। खेरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुधीर गर्ग (गुड्डू भाई), मुरारी प्रसाद अग्रवाल और स्वागताध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डॉ. विजय किशोर बंसल ने अपनी माताजी मां इंद्रा देवी के नाम पर 101 महिलाओं को अन्नपूर्णा किट वितरित कीं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं 31 महिलाओं को मां इंद्रा देवी नारी गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से समाजसेवी रमाशंकर अग्रवाल को अग्रवंश भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया। इनके अलावा 101 अग्रवंशियों को भी सम्मानित किया गया।

महोत्सव में अग्रवंशी बच्चों और महिलाओं ने मेहंदी, थाल सज्जा, डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी का स्वरूप धारण करने वाले बच्चों की आरती उतारी गई। कार्यक्रम के अंत में डांडिया की धूम रही।

समारोह में ट्रस्ट के संरक्षक दिनेश अग्रवाल (एकाउंट्स होम), अध्यक्ष मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, संयोजक विकास बंसल 'लड्डू', अंकुर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, मनीष जैन, लव अग्रवाल, सुनील सिंघल, युगल सिंघल और मुकेश अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन कवि कुमार ललित और अंशिका ने किया। संयोजक विकास बंसल 'लड्डू भाई' ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में पूजा अग्रवाल, डॉ. राधिका मित्तल, विवेक गर्ग और पायल गर्ग शामिल रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor