गीत पल्लो लटके के म्यूज़िक वीडियो शूट में ऐलन कपूर और पलक सक्सेना ने गिराई बिजली

आगरा | टेलीविजन कलाकार ऐलन कपूर और बालाजी इंस्टीट्यूट मुंबई की पलक सक्सेना की अदायगी व मूव्स ने फोक गीत को पंजाबी मिक्स कर बनाई जा रही म्यूजिक वीडियो में जान डाल दी।

Sep 26, 2024 - 20:58
Sep 26, 2024 - 21:01
 0
गीत पल्लो लटके के म्यूज़िक वीडियो शूट में ऐलन कपूर और पलक सक्सेना ने गिराई बिजली

आज शहर में "डाउन टाउन " कैफ़े में इस वीडियो म्यूजिक को शूट किया गया। रंग बिरंगी लाइट्स के साथ एक्टर-एक्ट्रेस और बैक डांसर्स धमाल मचा रहे थे | 
गीत के निर्देशक सूरज तिवारी ने बताया कि 
शूटिंग में मुंबई से आये फिल्म एवं टी वी कलाकार ऐलन कपूर अपनी अदायगी और मूव्स से गाने में जान डाल रहे थे, वही मुंबई बालाजी इंस्टिट्यूट की पलक सक्सेना ने अपने ग्लैमर के चलते इस रीमिक्स गीत को खूबसूरत बना दिया | डांसिंग ग्रुप के कलाकार इनके कदमों से कदम मिला रहे थे।
प्रोड्यूसर शिल्पी तिवारी और सावन चौहान हैँ। गीत को म्यूजिक कुशमेंद्र शर्मा ने दिया है। फोटोग्राफी कमल लोखंडवाला, सिनेमेटोग्राफ़ी इंडियाज गोट टैलेंट की प्रीती सिंह हैँ। एडिट अमित गर्ग देख रहे हैँ | गीत के लेखक सूरज तिवारी, सिंगर अनुज उपाध्याय और गीत को निर्देशित सूरज तिवारी कर रहे हैँ| 
आज गीत की शूटिंग का शुभारंभ विधायक विजय शिवहरे ने क्लेप देकर और नारियल फोड़ कर किया। साथ में तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश गर्ग भी थे।