अखिल भारतीय महिला परिषद ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

आगरा। अखिल भारतीय महिला परिषद, नगर शाखा आगरा की ओर से मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए नागरिकों और वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर परिषद की सदस्याओं ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

May 13, 2025 - 20:40
 0
अखिल भारतीय महिला परिषद ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
शहीदों एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करतीं अखिल भारतीय महिला परिषद, आगरा शाखा की सदस्याएं।  

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम परिषद कार्यालय पर आयोजित हुआ। अध्यक्ष उमा सिंह, सचिव डॉ. पूनम तिवारी, स्टैंडिंग कमेटी मेंबर डॉ. सुषमा सिंह, काउंसलर प्रमिला मिश्रा, और सदस्य रूपा शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले सैनिक अमर होते हैं, और उनके परिवारों को हमारा नैतिक समर्थन सदैव प्राप्त रहेगा।

SP_Singh AURGURU Editor