सद्भभावना पार्क में 2 नवंबर को सर्वजातीय सामूहिक विवाह, 11 निर्धन लड़कियों का होगा कन्यादान

आगरा। शहर में सामाजिक सदभाव और समाज कल्याण की मिसाल बनने जा रहा है एक बड़ा आयोजन। सद्भभावना पार्क सेवा समिति, कमला नगर द्वारा आगामी 2 नवंबर को सद्भभावना पार्क में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिंदू धर्म की 11 निर्धन कन्याओं का विवाह धूमधाम से कराया जाएगा। समिति के अध्यक्ष समाजसेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल के अनुसार हर नवदंपति को गृहस्थी की पूरी सामग्री समिति की ओर से उपहार स्वरूप दी जाएगी।

Oct 15, 2025 - 20:31
 0
सद्भभावना पार्क में 2 नवंबर को सर्वजातीय सामूहिक विवाह, 11 निर्धन लड़कियों का होगा कन्यादान
इमेज फोटो

आगरा। शहर में सामाजिक सदभाव और समाज कल्याण की मिसाल बनने जा रहा है एक बड़ा आयोजन। सद्भभावना पार्क सेवा समिति, कमला नगर द्वारा आगामी 2 नवंबर को सद्भभावना पार्क में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिंदू धर्म की 11 निर्धन कन्याओं का विवाह धूमधाम से कराया जाएगा। समिति के अध्यक्ष समाजसेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल के अनुसार हर नवदंपति को गृहस्थी की पूरी सामग्री समिति की ओर से उपहार स्वरूप दी जाएगी।

समारोह में मिलेगा गृहस्थी का संपूर्ण सामान

समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि विवाह समारोह में समिति की ओर से हर नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी का पूरा सामान उपहार में दिया जाएगा। इसमें फ्रीज, टीवी, पलंग, अलमारी, गद्दे, चद्दर, पंखे, सिलाई मशीन, मिक्सी, कंबल, बर्तन सेट, चाँदी की पायल, बिछिया, प्रेशर कुकर, घड़ी, आभूषण, लड़की का लहंगा, लड़के का सूट, साड़ी और प्रेस शामिल हैं। साथ ही सभी उपस्थित जनों के लिए सामूहिक प्रीतिभोज का भी आयोजन किया जाएगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू

सामूहिक विवाह का लाभ उठाने के इच्छुक निर्धन परिवार अपनी कन्याओं का पंजीकरण समिति कार्यालय एफ-657, सद्भभावना पार्क के सामने, टोरेंट पावर के पास, कमला नगर, आगरा पर करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल से मोबाइल नंबर 9997858727 पर संपर्क किया जा सकता है।

सद्भाव और सेवा का प्रतीक आयोजन

समिति के पदाधिकारी इन दिनों विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल को सुंदर रूप में सजाया जाएगा, और सभी व्यवस्थाएं सामाजिक सहयोग से की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग देना और एकता का संदेश प्रसारित करना है।