आगरा के नन्हें जीनियस का कमाल, ब्रेनोब्रेन की राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में 79 बने चैंपियन

आगरा। राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में आगरा के बच्चों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। ब्रेनोब्रेन किड्स अकादमी द्वारा रविवार को नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित इस मेगा इवेंट में आगरा के 79 बच्चे ओवरऑल चैंपियन घोषित किए गए, जबकि 106 बच्चों ने गोल्ड और 96 ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए।

Apr 21, 2025 - 18:06
 0
आगरा के नन्हें जीनियस का कमाल, ब्रेनोब्रेन की राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में 79 बने चैंपियन
नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ब्रेनोब्रेन किड्स अकादमी की अबेकस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते आगरा के विजेता बच्चे।  

प्रतियोगिता में भारतभर के 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 500 बच्चे आगरा के थे। ये सभी ब्रेनोब्रेन के आगरा स्थित सात केंद्रों से जुड़े हैं। प्रतियोगिता में बच्चों की गणितीय गणना, मानसिक तीव्रता और स्पीड का परीक्षण किया गया।

आगरा के बच्चों ने रचा इतिहास

ब्रेनोब्रेन आगरा की सिटी कोऑर्डिनेटर कविता अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर के 200 से अधिक ब्रेनोब्रेन केंद्रों के बीच अलग पहचान बनाई। विशेष रूप से विजयनगर सेंटर ने सबसे ज्यादा चैंपियन, गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। अकेले इस केंद्र से 33 बच्चे चैंपियन बने।

शहर के टॉप सेंटर और विजेता

विजयनगर सेंटर: 33 चैंपियन, 44 गोल्ड, 41 सिल्वर। कमला नगर सेंटर: 15 चैंपियन। शाहगंज सेंटर: 14 चैंपियन। दयालबाग सेंटर: 13 चैंपियन। ओल्ड ईदगाह सेंटर: 4 चैंपियन।

देशभर में आगरा की प्रतिभा की पहचान

प्रतियोगिता में ब्रेनोब्रेन के इंटरनेशनल डायरेक्टर्स भी मौजूद थे। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास, स्पीड और कॉन्सन्ट्रेशन की सराहना की। आयोजन में पैरेंट्स, ट्रेनर्स और कोऑर्डिनेटर्स की भूमिका भी सराहनीय रही।

SP_Singh AURGURU Editor