आगरा के उजाला कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

आगरा। टेढ़ी बगिया क्षेत्र स्थित उजाला कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

Jul 18, 2025 - 18:04
 0
आगरा के उजाला कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
आगरा में टेढ़ी बगिया क्षेत्र में स्थित उजाला कोल्ट स्टोरेज में शुक्रवार को अमोनिया गैस का रिसाव होने पर मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के कर्मचारी।  

गैस रिसाव की इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायर सर्विस कर्मियों को कोल्ड स्टोरेज के अंदर सुरक्षात्मक उपाय करते हुए देखा जा सकता है। कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों के साथ रिसाव रोकने में जुटे दिखाई दे रहे हैं।

गनीमत यह रही कि घटना के समय कोल्ड स्टोरेज के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor