महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया पुस्तक का विमोचन

आगरा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने सर्किट हाउस, आगरा में समाजसेवी व महिला पत्रकार श्रीमती राजरानी गहलोत के जीवन और योगदान पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का विषय महिला सशक्तिकरण है, जिसमें न सिर्फ टूंडला जैसे छोटे कस्बे में प्रारंभ किए गए ऐतिहासिक प्रयासों का विवरण है, बल्कि आगरा, फिरोजाबाद और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहरों का भी उल्लेख किया गया है।

May 27, 2025 - 14:01
 0
महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया पुस्तक का विमोचन
संवेदनशीलता और समाजसेवा की कहानी को शब्दों में पिरोता विमोचन समारोहः सर्किट हाउस में पुस्तक का विमोचन करते यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं अन्य।

– टूंडला की पहली महिला पत्रकार और समाजसेवी के संघर्ष व योगदान पर आधारित है पुस्तक

विमोचन के अवसर पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, आज दुनिया जिस महिला सशक्तिकरण की बात करती है, श्रीमती राजरानी गहलोत ने उस सोच को 20 साल पहले ही व्यवहार में उतार दिया था। वर्ष 1966 में टूंडला से प्रारंभ हुआ उनका कार्यकाल आज प्रेरणा का स्रोत है।

पत्रकारिता में पहला कदम, समाजसेवा में गहरा प्रभाव

मंत्री ने बताया कि राजरानी गहलोत, वर्ष 1965 में अमर उजाला आगरा की पहली महिला पत्रकार बनीं। उस दौर में समाचार संकलन, लेखन और संप्रेषण तकनीकी रूप से कठिन था। फिर भी उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पत्रकारिता को न सिर्फ अपनाया बल्कि उसे मिशन बनाया।

शिक्षा, सैनिक सेवा और नारी चेतना में अग्रणी योगदान

पुस्तक में बताया गया कि उन्होंने टूंडला में पहला कॉन्वेंट स्कूल शुरू किया, प्रौढ़ शिक्षा केंद्र चलाए, बांग्लादेश युद्ध के दौरान सैनिकों को स्टेशन पर जलपान कराया, और कारगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। उन्होंने नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए पानी बचाओ, शिक्षा बढ़ाओ, स्वच्छता जैसे विषयों पर जनजागरण भी किया। गरीब बेटियों की शादियां कराना भी उनके समाजसेवा के कार्यों में शामिल रहा।

विमोचन समारोह में गरिमामयी उपस्थिति

पुस्तक के विमोचन समारोह में संपादक बलवीर सिंह गहलोत, शिवकुमार गुप्ता, अमरदीप सिंह चौहान, विजेंद्र मोहन शर्मा, गरुण गहलोत, शीतल चंद्र, अशोक धाकरे, संजय पचौरी, सोनम सिंह, डॉ. विनोद वेस, दिव्यांसी भदौरिया समेत अनेक सामाजिक प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor