थाईलैंड के बार क्लब में डांस करतीं दिखीं अंजलि अरोड़ा
मुंबई। एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी शो स्टार अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिस पर लोग काफी रिएक्ट कर रहे हैं। इसमें उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई है। अंजलि का डांस तो कातिलाना है लेकिन वो जिस जगह पर डांस कर रही हैं, उसे लेकर बहस छिड़ गई है।
अंजलि अरोड़ा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसमें वो व्हाइट मिनी ड्रेस पहनकर स्टेज पर डांस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो थाईलैंड के एक बार क्लब का है जिसमें अंजलि डांस कर रही हैं। इसके वायरल होते ही उनकी बुरी तरह भद पिट रही है। ज्यादातर लोगों ने क्लिप पर नाराजगी ही जताई है।
इससे पहले, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ केदारनाथ की अपनी यात्रा का एक वीडियो शेयर किया था। पोस्ट किए गए एक वीडियो में, अंजलि नीले रंग के कपड़ों में आकाश के साथ केदारनाथ मंदिर पहुंची हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अंजलि हर-हर महादेव का जाप करती और बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरती को कैद करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।
अंजलि अरोड़ा 'कच्चा बादाम' गाने पर अपने वायरल डांस वीडियो के बाद फेमस हुई थीं। बाद में वह 'लॉक अप' में नजर आईं, जहां मुनव्वर फारूकी के साथ उनकी दोस्ती ने सबका ध्यान खींचा, हालांकि शो के बाद उनके बीच रिश्ते बिगड़ गए। अपनी लोकप्रियता के बल पर, अंजलि ने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया और हाल ही में 'श्री रामायण कथा' में देवी सीता का भी किरदार निभाया