पेपर लीक की आरोपी अंजू बनीं राजस्व परिषद की ओएसडी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक दर्जन पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बीते दिनों 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। संजीव ओझा को एडीएम (प्रयागराज मेला प्राधिकरण) बनाया गया है। अंजू कटारिया को ओएसडी राजस्व परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस महेंद्र कुमार श्रीवास्तव एमडी राज्य चीनी निगम मुंडेरवा बनाए गए हैं। पीसीएस अरुण कुमार को एडीएम बदायूं बनाया गया है। पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं बनाया गया। पीसीएस शशि भूषण को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल बनाया गया।

Sep 15, 2024 - 13:34
 0
पेपर लीक की आरोपी अंजू बनीं राजस्व परिषद की ओएसडी

 

 

 

वहीं, सुभाष चंद्र यादव को एडिशनल कमिश्नर वाराणसी मंडल बनाया गया है। अजय कुमार तिवारी को सीआरओ वाराणसी बनाया गया है। रमेश यादव को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल बनाया गया है। प्रियंका को अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। शमशाद हुसैन को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया गया है। राकेश कुमार गुप्ता को आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया है।

यूपीपीएससी की ओर से कराई गई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में अंजू कटियार आरोपी हैं। जब पेपर लीक हुआ था, उस समय अंजू कटियार आयोग में परीक्षा नियंत्रक के पद पर थीं। मामला सामने आने के बाद उनको निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया था। आठ माह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर हैं। अब उन्हें यह पद दिया गया है।