सिंधी सेंट्रल पंचायत के नए मंत्रियों की घोषणा और चुनावी रणनीति पर मंथन

आगरा। दरेसी स्थित होटल लांस इन में सिंधी सेंट्रल पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए मासूमों और विश्वविख्यात सिंधी संत श्री चाँडूराम जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इसके बाद सिंधी सेंट्रल पंचायत के नव-नियुक्त मंत्रियों, एक कानूनी सलाहकार और एक सलाहकार के दायित्वों का विस्तार किया गया तथा औपचारिक घोषणा की गई।

Nov 17, 2025 - 19:15
 0
सिंधी सेंट्रल पंचायत के नए मंत्रियों की घोषणा और चुनावी रणनीति पर मंथन
सिंधी सेंट्रल पंचायत के नवनियुक्त मंत्रियों के साथ अन्य पदाधिकारी ।

आगरा। दरेसी स्थित होटल लांस इन में सिंधी सेंट्रल पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए मासूमों और विश्वविख्यात सिंधी संत श्री चाँडूराम जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इसके बाद सिंधी सेंट्रल पंचायत के नव-नियुक्त मंत्रियों, एक कानूनी सलाहकार और एक सलाहकार के दायित्वों का विस्तार किया गया तथा औपचारिक घोषणा की गई।

बैठक में आगामी चुनावों से जुड़े SIR विषय पर विस्तृत जानकारी भी सदस्यों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी, परमानंद अतवाणी, कोषाध्यक्ष जयरामदास होटचंदानी, नंदलाल आयलानी, श्याम भोजवानी, उपाध्यक्ष जगदीश डोडानी, नरेन्द्र पुरसनानी, भोजराज लालवानी, दौलत खूबनानी, मेघराज दयालानी, महेश सोनी, अशोक परवानी, जयप्रकाश धर्मानी, कमल जुम्मानी सहित अनेक  सदस्य शामिल रहे।

नवघोषित 18 मंत्रियों में शामिल हैं

नानक राम मंगवानी, हरीश टहल्याणी, दर्शन थावानी, लक्समन रामत्री, प्रीतमदास रामचंदानी, भीष्म लालवानी, मुकेश साहनी, भगवान दास सोनी, सुन्दर चेतवाणी, हरीश मोटवानी, राज कोठरी, दौलतराम मोडवाणी, महेश वाधवानी, तीर्थंदास वरलानी, पुरुषोत्तम दास नेहलानी, प्रकाशचंद थावानी। वहीं लालचंद मोटवानी को कानूनी सलाहकार तथा भजनलाल प्रधान को सलाहकार नियुक्त किया गया।