श्रीमनःकामेश्वरनाथ के वार्षिक भंडारे में भक्ति, सेवा और समरसता का संगम, विदेशी पर्यटक भी बने साक्षी
आगरा। प्राचीन श्रीमनःकामेश्वर मंदिर में सोमवार को श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। वार्षिक भंडारे के अवसर पर हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भक्ति और अनुशासन के इस महापर्व में भक्तों ने पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, तो वहीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने स्वयं प्रसाद परोसकर सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया।
-राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने भक्तों को परोसा प्रसाद
इस अवसर पर तिलकायत श्रीमहंत योगेश पुरी ने कहा कि यह आयोजन केवल भंडारा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवंत रखने का माध्यम है। मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि दिनभर में लगभग 30,000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विदेशी पर्यटक भी इस दिव्य आयोजन के साक्षी बने।
आयोजन में समाज के सभी वर्गों, धर्मों और संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने इसे और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।
इस मौके पर सुधीर यादव, बंटी ग्रोवर, उपमा गुप्ता, राजेश गोयल, संजीव चौबे, डॉ. हरेंद्र, पुष्कल गुप्ता, उत्तम सिंह, सोनू दिवाकर, राहुल चतुर्वेदी, पवन समाधिया, विजय गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, अमर गुप्ता, स्वामी सदाशिव, मौलाना उजेर आलम, हाजी आफाक अहमद, मोहम्मद अतीक, रविन्द्र सिंह राणा, कुलदीप ठाकुर, नव गजानन गोस्वामी, अनूप यादव सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय खिलाड़ी अंशिका (जूडो) और शिवानी (ताइक्वांडो) ने भी सहभागिता की।
व्यवस्थाओं में श्री मनकामेश्वर महिला मंडल की दीप्ति गर्ग, भावना अग्रवाल, निर्मल गोस्वामी, पायल, दुर्गेश, शिप्रा, नीलिमा, अन्ना, शिमला, सोनू, सविता, रीता, सुषमा रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।