सीमेंट होलसेलर्स की वार्षिक सभा में व्यापार में चुनौतियों पर मंथन और एकता का संकल्प

आगरा। व्यापार में आ रही चुनौतियों और संगठन में एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से आगरा सीमेंट होलसेलर्स संगठन की वार्षिक आम सभा ताज नगरी स्थित शंकर ग्रीन्स क्लब हाउस में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। सभा में जहां जीएसटी और भुगतान संबंधी समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई, वहीं मनोरंजन और सामूहिक भोज ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Aug 24, 2025 - 21:51
 0
सीमेंट होलसेलर्स की वार्षिक सभा में व्यापार में चुनौतियों पर मंथन और एकता का संकल्प
आगरा सीमेंट होलसेलर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में मंचासीन संरक्षक पारस चंद, मुरारी लाल गोयल, मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा और विजित गुप्ता, अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय आदि।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक पारस चंद, मुरारी लाल गोयल, मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा और विजित गुप्ता सहित अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय व नितिन अग्रवाल, सह सचिव संजय गुप्ता तथा अंकेक्षक मुकेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया।

अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि बैठक में जीएसटी से जुड़ी दिक्कतों और रिटेलर्स द्वारा होलसेलर्स का भुगतान रोकने जैसी समस्याओं पर गहन विमर्श हुआ। सभी व्यापारियों ने आपसी मतभेद दूर कर संगठन में एकता बनाए रखने और व्यापार को मजबूती देने पर जोर दिया।

गंभीर विषयों पर चर्चा के बाद सभा का वातावरण मनोरंजन से सराबोर हो गया। खेलकूद, गीत-संगीत और सामूहिक दाल-बाटी भोज ने सदस्यों को आपसी मेलजोल का अवसर दिया।

इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य रामसेवक गोस्वामी, राजीव रावत, मयंक गोयल, प्रकाश पाठक, गोपाल अग्रवाल, नीतुल जैन, लक्ष्मीकांत गुप्ता, अमन गुप्ता, नरोत्तम, हरि ओम अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor