शाहगंज गोलीकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन हिस्ट्रीशीटर अब भी फरार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में दो लोग घायल हुए थे। तीन हिस्ट्रीशीटर आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Jan 20, 2026 - 20:19
 0
शाहगंज गोलीकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन हिस्ट्रीशीटर अब भी फरार
इमेज फोटो

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा कालोनी में 11 जनवरी को रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में गोली लगने से विष्णु उर्फ राघवेंद्र और सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते पीड़ितों को निशाना बनाया था। फायरिंग की वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई टीमें गठित कीं। गिरफ्तार आरोपी अमित ठाकुर के खिलाफ पहले से मारपीट का मामला दर्ज है। पूछताछ में उसने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और अन्य आरोपियों के बारे में अहम जानकारियां दी हैं। 

हालांकि इस केस के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर अनस, शारिक और प्रिंस अभी भी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।