कटरा वजीर के श्मशान घाट पर असामाजिक तत्वों ने शिव मूर्ति खंडित की, पुलिस का नई प्रतिमा का वायदा
आगरा। शहर के कटरा वजीर खां इलाके में स्थित श्मशान घाट पर असामाजिक तत्वों ने शिव मूर्ति को खंडित कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इस घटना पर अपना कड़ा रोष जताया।
थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। थाना प्रभारी और एसीपी छत्ता ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने क्षेत्रीय जनता को आश्वासन दिया कि जल्द ही नई शिव मूर्ति लगाई जाएगी और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना से इलाके में भारी नाराजगी है और लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। मूर्ति तोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के लोग में आक्रोश को देखते हुए ही पुलिस ने नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन देकर मामले को शांत कर दिया। पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की गहन जांच जारी है।