अप्सा की एडवाइजरी, स्कूलों में डेंगू से बचाव को सावधानी बरतें
आगरा। अप्सा के अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता ने संस्था से जुड़े शहर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सलाह दी है कि वे अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए एहतियात बरतें।
डॉक्टर गुप्ता ने जारी एडवाइजरी में कहा कि इस समय डेंगू का प्रकोप अपनी चरम सीमा पर है। डेंगू मच्छर अधिकतर दिन में ही काटता है। विशेषकर सुबह के समय ये मच्छर सबसे अधिक सक्रिय होते हैं। ऐसे में सभी प्रधानाचार्य अपने विद्यालय में अनिवार्य कर दें कि बच्चे ऐसी यूनिफॉर्म पहनें, जिसमें उनके हाथ-पैर पूरी तरह से ढंके हुए हों।
मच्छरों के प्रकोप से बचने हेतु प्रतिदिन विद्यालयों में मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव कराया जाए। जहाँ तक संभव हो, विद्यालयों में सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखे जाएं।