अपूर्वा सिंह जादौन भाजपा महिला मोर्चा की आगरा महानगर अध्य़क्ष बनाई गईं, जिला इकाई की कमान मनीषा सिंह को

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से बृज क्षेत्र के 14 जिलों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। आगरा महानगर में अपूर्वा सिंह जादौन और आगरा जिला इकाई में मनीषा सिंह को महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है।

Oct 13, 2026 - 05:23
 0
अपूर्वा सिंह जादौन भाजपा महिला मोर्चा की आगरा महानगर अध्य़क्ष बनाई गईं, जिला इकाई की कमान मनीषा सिंह को
अपूर्वा सिंह जादौन।

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से बृज क्षेत्र के 14 जिलों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। श्रीमती अपूर्वा सिंह जादौन को आगरा महानगर और श्रीमती मनीषा सिंह को आगरा जिला इकाई का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। 

इसके अलावा श्रीमती प्रतिमा सिंह को मथुरा जिला, डॊ. अनुपम शर्मा को फिरोजाबाद महानगर, श्रीमती आशा सिंह को फिरोजाबाद जिला, श्रीमती सरिता माहेश्वरी को अलीगढ़ जिला, श्रीमती शामली पाठक को हाथरस, श्रीमती प्रज्ञा सेंगर को मैनपुरी, डॊ. अनिता उपाध्याय को कासगंज, श्रीमती गरिमा अग्रवाल को बरेली महानगर, श्रीमती मीना मौर्य को आंवला, श्रीमती बबली सिंह को शाहजहांपुर, श्रीमती रुचि गुप्ता को शाहजहांपुर महानगर तथा श्रीमती सविता शर्मा को बदायूं जिला इकाई का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

SP_Singh AURGURU Editor