आगरा में कारीगर ने की आत्महत्याः रात भर काम किया, तड़के पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगा ली

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के राहुल नगर में एक घटना सामने आई है, जहां शीशा कारीगर शौकत अली ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

Jul 24, 2025 - 10:16
 0
आगरा में कारीगर ने की आत्महत्याः रात भर काम किया, तड़के पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगा ली

शौकत अली अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर शीशा कारीगरी कर जीवनयापन कर रहा था। आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी होती थी, जिससे शौकत काफी परेशान रहता था।

बुधवार रात शौकत ने फैक्ट्री में काम किया और तड़के घर लौट आया। सुबह किसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। नाराज़ होकर वह मकान की दूसरी मंज़िल की छत पर गया और एंगल से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। कुल मिलाकर परिवार की आर्थिक बदहाली और मानसिक दबाव ने एक ज़िंदगी को खत्म कर दिया, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

SP_Singh AURGURU Editor