आगरा कॊलेज में कलाकृतियों की वार्षिक प्रदर्शनी में दिखा कलात्मक समर्पण
आगरा। आगरा कॊलेज के ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग द्वारा एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के एडवांस कंपोजीशन विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं वार्षिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन महाविद्यालय परिसर में बुधवार को संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी का अवलोकन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.के. गौतम द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी का उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. पीबी झा, प्रो. चिकारा, प्रो. एसके सिंह, डॉ. शशिकांत पांडे, प्रो. भूपाल सिंह तथा डॉ. संजीव शर्मा भी उपस्थित रहे।
परीक्षा में वाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. रश्मि शर्मा (के.आर. कॉलेज, मथुरा) ने मूल्यांकन कार्य सम्पन्न किया, जबकि आंतरिक परीक्षक के रूप में मनीषा दोहरे के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास एवं उनके कलात्मक समर्पण का प्रमाण प्रस्तुत करता है और विभाग की निरंतर गुणवत्ता को दर्शाता है।