सड़क पर बच्ची से हैवानियत की कोशिश, बदतमीजी, गाली-गलौज और तेजाब हमले की धमकी

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगलापदी इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। आरोप है कि रास्ते में बच्ची को रोककर एक युवक ने बदतमीजी, गाली-गलौज और यहां तक कि तेजाब डालने की धमकी तक दे डाली। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है, जिसके बाद मामला गंभीर धाराओं में दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Oct 5, 2025 - 13:35
 0

सड़क पर रोका, की बदतमीजी और दी जान से मारने की धमकी

जानकारी के अनुसार पीड़िता नगलापदी क्षेत्र की रहने वाली है। बीते दिन वह किसी काम से पास की दुकान जा रही थी, तभी रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया। पीड़िता के अनुसार  युवक ने पहले अशोभनीय हरकतें और गंदी बातें कीं, विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बच्ची वहां से भागने लगी तो आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी देकर डराने की कोशिश की।

पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू

घबराई हुई बच्ची ने किसी तरह घर पहुंचकर परिवार को पूरी बात बताई। परिजनों ने तत्काल थाने जाकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी  फुटेज खंगाल रही है। थाना न्यू आगरा पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है। जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी कि जाएगी। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच चल रही है। आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का दुस्साहस न कर सके।