देवउठनी एकादशी पर्व पर मंगल गीतों की गूंज: कल होंगे तुलसी–शालिग्राम विवाह और सामूहिक विवाह

श्रीहरि विष्णु जी के जागरण पर्व देवउठनी एकादशी के साथ ही चार महीने से रुके मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत हो गई है। विवाह, उपनयन, गृह प्रवेश और शुभ संस्कारों का पावन क्रम प्रारंभ होते ही संपूर्ण ब्रजभूमि धार्मिक उल्लास से सराबोर है। मंदिरों में तुलसी–शालिग्राम विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं, तो दूसरी ओर समाज सेवा की मिसाल बनकर सामूहिक विवाह आयोजन भी आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में कल सामूहिक विवाह के दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं।

Nov 1, 2025 - 21:59
 0
देवउठनी एकादशी पर्व पर मंगल गीतों की गूंज: कल होंगे तुलसी–शालिग्राम विवाह और सामूहिक विवाह
कमला नगर श्रीजगन्नाथ मंदिर में तुलसी–शालिग्राम विवाह की तैयारियों के बीच मेहंदी उत्सव में भाग लेते श्रद्धालु महिलाएं व भक्तगण।

कल श्रीजगन्नाथ मंदिर में तुलसी जी को ब्याहने पहुंचेंगे शालिग्राम, बैंड-बाजों संग इस्कॉन मंदिर तक पहुंचेगी बरात

मेहंदी उत्सव के साथ शनिवार को श्रीजगन्नाथ मंदिर में तुलसी–शालिग्राम विवाह की तैयारियां आरंभ हो गईं। श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाते हुए भक्ति और उत्साह से भरपूर वातावरण में भाग लिया।

रविवार 2 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर शालिग्राम जी की भव्य बरात रमन वाटिका से सुबह 11 बजे निकलेगी, जो कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बैंड-बाजों के साथ रश्मि नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। तुलसी महारानी के साथ वैदिक विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।

मेहंदी उत्सव में सर्वप्रथम तुलसी जी व सुभद्रा जी के हाथों में मेहंदी रचाई गई। इसके बाद बराती बने सुरेशचंद, राजेन्द्र कुमार, मनीष गोयल, संजय, अजय, सुनील, योगेश, अभिषेक, राहुल, रोहित, सूजल, उत्कर्ष, रव, लक्ष्य, अक्षत आदि ने भी मेहंदी रचाई। हरे कृष्णा–हरे राम के संकीर्तन से वातावरण गूंज उठा। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जा रहा है।

वधु पक्ष की ओर से राधारानी, मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुनीता फतेहपुरिया, मीनू, श्वेता, युगल, हेमन्त, मुकुन्दराज मित्तल ने बारातियों के स्वागत की तैयारियों की जानकारी दी।

इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने सभी भक्तों को तुलसी–शालिग्राम विवाह में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, सुशील अग्रवाल, संजीव मित्तल, हरिदास, अदिति गौरांगी, शाश्वत नन्दलाल, राजेश उपाध्याय आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सद्भावना पार्क में कल सामूहिक विवाह में 11 बेटियों का कन्यादान

कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में सामूहिक विवाह के मेहंदी उत्सव में लोकगीतों पर झूमती महिलाएं और सजी हुई बेटियां।

मंगल गीतों और ढोलक की थाप के बीच कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में मेहंदी उत्सव का आयोजन हुआ, जिसने रविवार को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ कर दिया। रविवार 2 नवम्बर को यहां 11 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर जीवनसाथी बनेंगे।
मेहंदी उत्सव का शुभारंभ 11 बेटियों के हाथों में मेहंदी रचाकर किया गया। इसके उपरांत प्रभा देवी व संगीता सहित महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक मेहंदी रचाई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर लोकगीतों पर नृत्य किया।

समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल एवं संयोजक भगवान अग्रवाल ने बताया कि विवाह की सभी रस्में परंपरानुसार सम्पन्न होंगी। प्रातः 10 बजे घुड़चढ़ी और शाम 4 बजे विदाई होगी।

विनोद गोयल और गौरव पोद्दार ने बताया कि बारात श्रीराम चौक से धूमधाम से निकलेगी और सद्भावना पार्क में स्वागत किया जाएगा।
सीमा अग्रवाल, मीरा, चारू ने बताया कि सेवा भारती की बेटियों ने मेहंदी रचाई और उपहार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अनिल गोयल, रविकांत अग्रवाल, सरिता गोयल, श्वेता, ममता सिंघल आदि मौजूद रहीं। सामूहिक विवाह का उद्देश्य कमजोर परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ समाज में सहयोग और एकता की भावना को सशक्त करना है।

SP_Singh AURGURU Editor