ऑटम-विंटर कलेक्शन फेयरः चार पॉकेट ब्लेजर और टर्किश पैटर्न बना युवाओं की पहली पसंद
आगरा। आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा होटल भावना क्लार्क्स, कैलाशपुरी रोड पर आयोजित ऑटम-विंटर कलेक्शन फेयर 2025 के दूसरे दिन चार पॉकेट वाली ब्लेजर और टर्किश पैटर्न के परिधान युवाओं को खूब लुभाते नजर आए। पार्टी वेयर परिधानों में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही फाइव पीस सेट (शर्ट, कोटी, बो, कोर्ट, पैंट) भी पसंद किया जा रहा है।
शेरवानी में हैंड एम्ब्रॉयडरी और फर्मे के पीस चलन में हैं, जबकि रंगों में पेस्टर शेड्स सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
महिलाओं में वेलवेट का जलवा
महिला पार्टी वियर में वेलवेट फैब्रिक की मांग उफान पर है। विशेष रूप से कॉटन वेलवेट, शाइनिंग वेलवेट और डबल टोन (शेडेड) वेलवेट परिधान खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
60 स्टॉल्स, 500+ व्यापारियों के ऑर्डर
फेयर की जानकारी आयोजन समिति के सुनील जैन, शैलेष खंडेलवाल, गौरव जैन व डीके भसीन ने दी। उन्होंने बताया कि फैशन में वेलवेट लुक और इंडोवेस्टर्न डिज़ाइन की लोकप्रियता बढ़ी है।
प्रदर्शनी में देश के 11 शहरों आगरा, बेंगलुरु, पंजाब, दिल्ली, इंदौर, जबलपुर, लुधियाना, मुंबई, कोलकाता, गुजरात आदि से 60 स्टॉल्स लगाई गईं। दूसरे दिन फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, ग्वालियर, एटा, धौलपुर सहित विभिन्न शहरों से 500 से अधिक व्यापारियों ने ऑर्डर बुक किए।
समापन 23 जुलाई को
प्रदर्शनी का समापन 23 जुलाई दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल करेंगे।
डीके भसीन (संरक्षक), सुनील जैन (अध्यक्ष), शैलेष खंडेलवाल (कोषाध्यक्ष), गौरव जैन (सचिव), सौरभ भसीन, संजय जैन, सौरभ जैन, सुशांत जैन, सुधांशु, राजेश मनशानी आदि मौजूद रहे।