ऑटम-विंटर कलेक्शन फेयर 21 जुलाई से, फैशन प्रेमियों के लिए सर्दियों के परिधानों की नई रेंज तैयार
आगरा। सर्दियों के फैशन को नया मुकाम देने के उद्देश्य से आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय ऑटम-विंटर कलेक्शन फेयर 2025 का आयोजन 21 से 23 जुलाई तक कैलाशपुरी रोड स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन में किया जा रहा है। यह जानकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आमंत्रण पत्र विमोचन के दौरान साझा की।
सर्दियों के स्टाइलिश परिधानों की होगी धूम
एसोसिएशन के संरक्षक डीके भसीन, अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष शैलेश खंडेलवाल, सचिव गौरव जैन ने बताया कि फेयर में मुम्बई, दिल्ली, लुधियाना, लखनऊ, इंदौर, पंजाब और आगरा की नामचीन कंपनियां अपने लेटेस्ट ट्रेंड्स के साथ शामिल होंगी। 80 से अधिक स्टॉलों पर डेली वियर, पार्टी वियर और शादियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए लेटेस्ट फैशन परिधानों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी।
फेयर का उद्घाटन 21 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति द्वारा किया जाएगा।
कई करोड़ के व्यापार की संभावना
आयोजन समिति के अनुसार प्रदर्शनी में इस वर्ष करोड़ों रुपए के रेडीमेड गारमेंट्स का व्यापार संभावित है। इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग के लिए परिधान उपलब्ध रहेंगे।
समिति के प्रमुख सदस्य रहे मौजूद
आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में सौरभ भसीन, संजय जैन, सौरभ जैन, सुशांत जैन, दीपक पिपलानी, अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गोपाल जदवानी, मनोज चौधरी, विजय मेहता, उदित खंडेलवाल, राकेश अग्रवाल, रवि आसवानी, शुभम जैन, सुधांशु और राजेश मनशानी उपस्थित रहे।