आवास विकास कॊलोनीः जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
आगरा। आवास विकास कॉलोनी स्थित सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सेक्टर छह स्थित रितिका कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व समिति के संरक्षक, राज्य होम्योपैथी बोर्ड के सदस्य डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व पार्षद सुषमा जैन, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन व मुकेश साहनी, महासचिव सौरभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपेश अग्रवाल, सचिव मंडल मंत्री अनीता वैस व रूबी खुराना, वरिष्ठ संगठन मंत्री राकेश लालवानी, विधि मंत्री एडवोकेट उमेश कुलश्रेष्ठ, महिला शाखा अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा को पदभार ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने कहा कि जन कल्याण समिति पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय है। उन्होंने संस्था की भूमिका को कॉलोनी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
संयोजक उमेश कुलश्रेष्ठ ने जानकारी दी कि संस्था वर्ष 1997 से आवास विकास कॉलोनी की जन समस्याओं और सामाजिक विषयों को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। अध्यक्ष सुषमा जैन ने सभी सदस्यों से सहयोग लेकर समिति के कार्यों को और गति देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सौरभ गुप्ता ने किया।
समारोह में चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद गौतम व ईं. बीएस यादव द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में समिति के अन्य सदस्यों सहित क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहे।