आगरा कॉलेज में बी.ए. एल.एल.बी. और एल.एल.बी. प्रवेश प्रक्रिया शुरू

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के विधि संकाय में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए बी.ए. एल.एल.बी. (पांच वर्षीय) और एल.एल.बी. (प्रथम वर्ष, तीन वर्षीय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Sep 9, 2025 - 18:10
 0
आगरा कॉलेज में बी.ए. एल.एल.बी. और एल.एल.बी. प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। सबसे पहले अभ्यर्थियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आगरा कॉलेज, आगरा की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना आवश्यक होगा।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार समय पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

SP_Singh AURGURU Editor