विद्यार्थी दिवस सप्ताह में बबीता चौहान बोलीं- भारतीय युवाओं की प्रतिभा से विश्व विस्मित -

आगरा। गणित हो या विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब-जब भारतीय युवाओं ने भाग लिया है, दुनिया को उनकी प्रतिभा ने चौंकाया है। आने वाला समय भारत का और भारत के युवाओं का है। यह प्रेरक उद्बोधन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर, आगरा में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान दिया।

Jul 8, 2025 - 21:42
 0
विद्यार्थी दिवस सप्ताह में बबीता चौहान बोलीं- भारतीय युवाओं की प्रतिभा से विश्व विस्मित  -
विद्यार्थी परिषद दिवस सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को विचार गोष्ठी में मौजूद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॊ. बबीता सिंह चौहान एवं अन्य अतिथि।  

सरस्वती विद्या मंदिर में विचार गोष्ठी, स्वामी विवेकानंद को दी गी श्रद्धांजलि 

उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे भविष्य को ध्यान में रखकर सोचें, और अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि फ्यूचरिस्टिक अप्रोच ही भारत को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने की दिशा में ले जा सकती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुई। दीप प्रज्ज्वलन में डॉ. बबिता चौहान (अध्यक्ष, महिला आयोग), अभाविप ब्रज प्रान्त मंत्री अंकित पटेल, समाजसेवी उमंग जैन, महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष प्रवीन प्रताप सिंह, नगर मंत्री प्रथम गोयल आदि शामिल रहे।

परिषद की 77 वर्षों की संघर्षगाथा

मुख्य वक्ता अंकित पटेल ने परिषद की 77 वर्ष की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा, अभाविप ने कभी भी दलगत राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया। यह संगठन सदैव छात्रहित के लिए समर्पित रहा है। आज विद्यार्थी परिषद, भारत के युवाओं की आवाज़ बन चुकी है।

प्रेरणा, राष्ट्रवाद और अनुशासन का संदेश

नगर अध्यक्ष प्रवीन प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
समाजसेवी उमंग जैन ने अध्यक्षता की। शिवांग खंडेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच संचालन हिमांशी माहौर ने किया।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

गौरव यादव (महानगर संगठन मंत्री), शुभम कश्यप (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), आकाश शर्मा, सुब्रत हरदेनिया, सुमित शर्मा, उमंग तिवारी, श्वेता गोयल, माही सिंह, मनीष बघेल, लक्की बंसल, ट्विंकल जैन, पीयूष त्रिपाठी, दीक्षा चौधरी आदि।

कार्यक्रम के बाद शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें युवा जोश और भारत माता की जयघोष से माहौल राष्ट्रमय हो गया।

SP_Singh AURGURU Editor