बल्केश्वर घाट बनेगा ‘पिकनिक प्लेस’, 7.21 करोड़ की लागत से होगी यमुना तट की भव्य कायापलट

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बल्केश्वर में यमुना तट को नया लुक मिलने जा रहा है। सोमवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बल्केश्वर मंदिर के निकट पार्वती घाट से लेकर महालक्ष्मी मंदिर तक लगभग 400 मीटर लंबे नव–निर्मित घाट का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल एवं महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित अनेक संत–महंत, जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Nov 3, 2025 - 18:25
 0
बल्केश्वर घाट बनेगा ‘पिकनिक प्लेस’, 7.21 करोड़ की लागत से होगी यमुना तट की भव्य कायापलट
बल्केश्वर मंदिर परिसर में यमुना घाट शिलान्यास समारोह में उपस्थित केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व अन्य जनप्रतिनिधि।

बल्केश्वर मंदिर परिसर में हुए शिलान्यास समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और नारियल फोड़कर हुई। बल्केश्वर मंदिर के महंत कपिल नागर, मंडल अध्यक्ष शिव शैलेन्द्र, पार्षद पूजा बंसल व हरिओम बाबा ने पूजन के बाद शिलान्यास कार्य सम्पन्न कराया।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृत यह घाट 7.21 करोड़ रुपए की लागत से जुलाई 2026 तक पूर्ण होगा। इस घाट पर प्लांटर प्लेटफॉर्म, टॉयलेट, चेंजिंग रूम, नए घाट निर्माण के साथ पुरातन घाट का रिनोवेशन भी किया जाएगा। इसके अलावा चार ऑक्टोजोनल छतरियां, 36 बेंचों की स्थापना और हरित सौंदर्यीकरण के माध्यम से इसे एक पिकनिक पैलेस के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बल्केश्वर क्षेत्र धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। घाट बनने से जहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय लोगों के लिए भी यह स्थान आकर्षण का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में मथुराधीश मंदिर के महंत नंदन श्रोत्रिय, महालक्ष्मी मंदिर के महंत रमाकांत पांडेय, मंडल अध्यक्ष अमित पटेल, योगेश दिवाकर, राहुल जैन, गिर्राज बंसल, पार्षदगण प्रदीप अग्रवाल, भरत शर्मा, पंकज अग्रवाल, प्रेमदास चौधरी, मुरारीलाल गोयल, संजय अग्रवाल, बंगाली अग्रवाल, पवन बंसल, प्रहलाद सिंह गुड्डी, राजू खेमानी, राजेश सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, देवेन्द्र चौहान, मनोज चौहान, मनोज जैन, अपील कपूर, डॉ. कृष्णा, मनोज तोमर, तुषार कपूर आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor