बरेलीः खेतों में काम करने वालों ने बचा ली नाबालिग किशोरी की इज्जत, गांव के ही हैं आरोपी

-आरके सिंह- बरेली। जिले के देवरनियां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की इज्जत खेतों में काम करने वाले लोगों ने बचा ली। दरअसल गांव के ही दो युवक एक किशोरी को गुमराह कर गन्ना के खेत पर ले गये। लड़की ने युवकों की बदनीयत भांप ली। उसका शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आ गये और उसकी इज्जत बचा ली। 

Aug 22, 2025 - 21:05
Aug 22, 2025 - 21:11
 0
बरेलीः खेतों में काम करने वालों ने बचा ली नाबालिग किशोरी की इज्जत, गांव के ही हैं आरोपी

दोनों युवकों ने किशोरी से कहा था कि उसकी मां खेत पर बुला रही हैं। भरोसा कर युवती गन्ना के खेत पर पहुंच गई। वहां मां को न देखकर किशोरी को अनहोनी की आशंका हुई और वह खेत से लौटने लगी। इस पर युवकों ने खेत में ही पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। लड़की की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गये। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

देवरिया थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि विगत 19 अगस्त को पीड़िता की मां सब्जी खरीदने कनमन गांव के बाजार गई थी। इसी दौरान घर पर अकेली लड़की के पास गांव के दो युवक शाहरुख और रिहान पहुंचे। आरोपियों ने किशोरी से कहा कि उसकी मां ने खेत पर बुलाया है। बच्ची उनकी बात मान कर साथ चल दी। खेत पर मां को न देखकर वह भागने लगी। इस पर दोनों युवकों ने उसे पकड़कर के गन्ने के खेत में खींच लिया। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गये।

16 वर्षीय किशोरी की मां ने थाना देवरनियां में आरोपी शाहरुख और रिहान के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में यह भी शिकायत की गई है कि रास्ते में उसके बेटे गुड्डू को साविर,  नासिर ने गंदी गालियां दी और मारा व पीटा। महिला के अनुसार जब वह घर लौटी तब बेटी ने सारी घटना बताई।

प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी शाहरुख, रिहान, साबिर और नासिर के खिलाफ बीएनएस की धारा 74,115(2),352,351(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor