मोदी–योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक बरेली पुलिस ने धर दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। बरेली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Dec 5, 2025 - 22:49
 0
मोदी–योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक बरेली पुलिस ने धर दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल
बरेली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मोहम्मद ताज।

क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को मोहम्मद ताज (उम्र 24 वर्ष), निवासी मोहल्ला बजरिया, कस्बा व थाना आंवला, जनपद बरेली द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की गई थी। इस प्रकरण में थाना आंवला पर धारा 352/351(2)/353(3) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक अपराध अरविन्द सिंह, उप निरीक्षक सचिन कुमार तथा हे. कांस्टेबल कामेश्वर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश दिए गए।

SP_Singh AURGURU Editor