बरेली में आधी रात सरेराह विधवा की गोली मारकर हत्या

बरेली। शहर के थाना  बारादरी क्षेत्र में एक महिला की सरेराह दो युवकों ने गोली  मारकर हत्या कर दी। हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे और बरातघर के पास खड़ी महिला को गोली मारकर भाग गए।  

Nov 17, 2024 - 17:07
 0
बरेली में आधी रात सरेराह विधवा की गोली मारकर हत्या

महिला की पीठ में दो गोलियां लगीं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां  डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने शनिवार की  रात्रि लगभग 12 बजे के आसपास महिला को गोलियां मारीं। अभी तक की जानकारी में पारिवारिक विवाद को बात सामने आई है। 

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ ही डाग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम को बुलाकर तथ्य जुटाए। बारादरी के संजय नगर की 45 वर्षीय रूपवती का घर श्रेया बरातघर के पास है। वह और उसका बेटा नानवेज का ठेला लगाते हैं। महिला के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिससे रूपवती ही परिवार का पोषण करती थी। 

शनिवार आधी रात 12 बजे के आसपास वह अपना ठेला बंद करके घर जा रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो युवक जो, हैलमेट लगाए हुए थे, ने रूपवती को गोलियां मार दीं।  गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। 

बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस को आरोपितों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। नाराज संजय नगर के लोगों ने जाम लगा दिया। 

SP_Singh AURGURU Editor