सिकंदरा में संपत्ति के बंटवारे की जंग: बड़े भाई ने छोटे पर किया चाकू से जानलेवा वार

आगरा। सिकंदरा चौराहे पर रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब होटल न्यू आगरा गेस्ट हाउस की पार्टनरशिप विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी टकराव हो गया। आरोप है कि बड़े भाई सोनू सोलंकी ने अपने छोटे भाई मौनू सोलंकी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

Aug 31, 2025 - 22:20
 0
सिकंदरा में संपत्ति के बंटवारे की जंग: बड़े भाई ने छोटे पर किया चाकू से जानलेवा वार
सिकंदरा कोतवाली में तहरीर दिखाता पीड़ित।

घटना उस समय हुई जब मोनू अपनी मोबाइल की दुकान पर मौजूद था। अचानक पहुंचे सोनू ने अपने साथियों मन्नू, घोंचू, राजन बघेल और चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। मोनू का कहना है कि हमलावरों का इरादा जान से मारने का था, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मोनू की जान बचाई।

घायल मोनू ने अस्पताल में इलाज के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। सिकंदरा पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि विवाद की जड़ होटल की हिस्सेदारी है, जिसे लेकर भाईचारे में कटुता इतनी बढ़ गई कि बात खूनखराबे तक पहुंच गई।

SP_Singh AURGURU Editor