भारत विकास परिषद एकलव्य शाखा ने मनाया तीजोत्सवः तंबोला, मल्हार, महिला गीत और नृत्य
आगरा। भारत विकास परिषद एकलव्य शाखा द्वारा सावन के पावन अवसर पर होटल भावना क्लार्क्स इन, आवास विकास में तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की संयोजिका महिला प्रभारी डॉ. मनोरमा बघेल रहीं। शाखा की महिलाओं के साथ पुरुष सदस्य भी पारंपरिक उल्लास में सहभागी बने।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि शाखा के संरक्षक एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, शाखा अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महिला संयोजिका डॉ. मनोरमा बघेल, श्रीमती रजनी गुप्ता, प्रशांत मिश्र, रोहित कत्याल, शिखा मिश्रा, अमृता पोरवाल, कनक सिंह आदि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में तीज थीम पर तंबोला, मल्हार, महिला गीत, नृत्य और धार्मिक स्थलों पर आधारित गेम्स आयोजित किए गए। सदस्यों की टीमों को आगरा के प्रमुख शिव मंदिरों के नाम दिए गए। शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण स्वरूपों में सजी महिला सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। माहौल भक्तिभाव से सराबोर हो गया।
सभी ने तीज और सावन माह की बधाइयों के साथ भजनों पर युगल नृत्य किए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सेवा और संस्कार आधारित आगामी कार्यक्रमों के संकल्प भी लिए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार गुप्ता, प्रशांत मिश्र, विजय अग्रवाल, संजीव शर्मा, मुकेश अग्रवाल, राहुल गुप्ता, हृदय सिंह बघेल, रोहित कत्याल, चंद्रवीर सिंह, राहुल जैन, डॉ. मनोरमा बघेल, श्रीमती रजनी गुप्ता, शिखा मिश्रा, अमृता पोरवाल, कनक सिंह, मुक्ता कत्याल, शालिनी चौहान, अंजू शर्मा, सविता चौहान, माया सिंह, रीना गुप्ता, मीनू गुप्ता, रश्मि गुप्ता, शशि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।