भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’ का दीपावली महोत्सव और डांडिया नाइट बनी यादगार

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड में भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’ शाखा द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन हुआ, जिसने दीपों की जगमगाहट और संगीत की लय से पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। यह सांस्कृतिक संध्या सामाजिक समरसता, परंपरा और नृत्य के रंगों से सराबोर रही।

Oct 11, 2025 - 22:42
 0
भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’ का दीपावली महोत्सव और डांडिया नाइट बनी यादगार
फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड में भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’ शाखा द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव एवं डांडिया नाइट में झूमते सदस्य।

कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, लवकुश मिश्रा और कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) ने दीप जलाकर किया। अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक उत्सव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

महिला प्रभारी रेखा राज अग्रवाल के निर्देशन में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया की प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम में गरबा और लोकनृत्य का रंग घुल गया। बच्चों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सचिव राजीव गोयल और कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

ज्योति मोहन, गौरव बिंदल, विकास गोयल, अजय शिवहरे, राजकुमार अग्रवाल, दीपक भार्गव, संजीव गुप्ता, राजेश बंसल, सुधीर जैन, पुरुषोत्तम दास मित्तल, अभिषेक गोयल, लवलीस गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, विकास वर्मा, आलोक अग्रवाल, प्रदीप बंसल, राजेंद्र खेरली, संतोष शर्मा, अमित पाराशर, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, मुकुल बंसल, राकेश अग्रवाल आर ए, नीरज मित्तल, राजीव मंगल, ब्रजेश बंसल, रजत अग्रवाल, सुनील बंसल, सुदेश अग्रवाल, सीए विवेक जैन, पंकज बंसल, विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजीव गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, नवल शर्मा, राजीव मंगल, पवन गोलास, रोहित अग्रवाल, मनोज शिवहरे, मोहित अग्रवाल, मनीष (एलआईसी), अजय बंसल आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय थी।

महिलाओं में पारुल जिंदल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, रेखा अग्रवाल, ज्योति मित्तल, सपना गोयल, पूजा गोयल, जूली बंसल, कुसुम अग्रवाल, आशी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, डॉ. हर्षिता, अर्चना जैन, नीलम मित्तल, सपना बंसल, सोनाली बंसल, नंदनी पाराशर, संचिता बिंदल, गुंजन गोयल, पूजा अग्रवाल, तनु गुप्ता, नवनी अग्रवाल, पूनम शर्मा, गुंजन अग्रवाल, नीलम शिवहरे, रीता गोलास, रजनी अग्रवाल, रितु अग्रवाल, नगिना बंसल आदि उपस्थित रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor