आगरा में विवाह योग्य युवाओं के लिए भार्गव समाज ने आयोजित किया परामर्श शिविर

आगरा। अखिल भारतीय भार्गव समाज द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित विवाह परामर्श शिविर बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समाज के वरिष्ठजनों और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने इसे सफल बनाया।

Aug 31, 2025 - 21:49
 0
आगरा में विवाह योग्य युवाओं के लिए भार्गव समाज ने आयोजित किया परामर्श शिविर
अग्रसेन भवन में रविवार को हुए भार्गव समाज के परामर्श शिविर में मौजूद अतिथि एवं गणमान्यजन।

शिविर का शुभारंभ सर्वश्री सुरेंद्र नाथ, एच.एन. भार्गव, शिव कुमार, दिनेश, प्रमोद, नरेश (लोढ़ा), नरेश (मुक्तानंद), अनिल (गोपालपुरा), रेनू, राजेश, अल्का, आलोक, विशाल और राजुल द्वारा बायोडाटा पत्रावलियों के विमोचन से हुआ। इस अवसर पर अनिल आर.एफ.सी. ने कुंडली मिलान की महत्ता और उसकी बारीकियों पर प्रकाश डाला।

शाम को पूजा के नेतृत्व में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। महिला सभा द्वारा आकर्षक लकी ड्रॊ आयोजित किया गया। वहीं युवा संघ ने उत्साहपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिविर की ऊर्जा को और ऊंचाई दी।

संचालन अल्पा ने किया। शिविर में दया सरन, अनिल, मुकेश, अभिनव, कपिल, प्रतिमा, बृजेश, अंशु, अनामिका, सिमी, अजय, दीप्ती, संगीता, अभिषेक, अंजू, अनीता, प्रीति, राकेश, राजीव और अनिल रेल्वे सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने इस पहल को समाज की मजबूती और नई पीढ़ी को सही दिशा देने वाला कदम बताया।

SP_Singh AURGURU Editor