पंजाबी स्वादों से सजी भावना क्लार्क्स इन की थाली, फूड फेस्टिवल की रंगीन शुरुआत

आगरा। ताजनगरी में अब पंजाब के पिंड की महक और स्वाद का आनंद भी लिया जा सकता है। होटल भावना क्लार्क्स इन में बुधवार से शुरू हुए पंजाबी फूड फेस्टिवल ने पहले ही दिन आगरा वासियों का दिल जीत लिया। होटल का माहौल अमृतसर की गलियों में तब्दील हो गया था। ढोल की थाप, पगड़ीधारी स्टाफ, पारंपरिक सजावट और देसी खुशबुओं से पूरा परिसर सराबोर रहा।

May 21, 2025 - 15:48
 0
पंजाबी स्वादों से सजी भावना क्लार्क्स इन की थाली, फूड फेस्टिवल की रंगीन शुरुआत
पंजाबी फूड फेस्टिवल की जानकारी देते होटल भावना क्लार्क्स इन के जीएम जयवीर सिंह, शेफ अजीत सिंह एवं अन्य।  

खास थीम, खास जायका

होटल के महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने बताया कि भावना क्लार्क्स इन हमेशा ग्राहकों को अलग स्वाद अनुभव कराने के लिए फूड फेस्टिवल आयोजित करता रहा है। इस बार पंजाबी थीम पर आधारित यह आयोजन खास तैयारियों के साथ किया गया है, जिसमें हर व्यंजन में देसीपन और घर जैसी गर्मजोशी महसूस होगी।

शेफ अजीत सिंह के निर्देशन में तैयार किए गए व्यंजनों की लिस्ट में शामिल हैं- सरसों दा साग, मक्के दी रोटी, अमृतसरी कुलचे, लाहोरी कढ़ाई पनीर, पिंडी छोले, गुलाबी लस्सी, गुलकंद दा जामुन और सरसों वाली मच्छी करी जैसे लजीज आइटम।

खास मेहमानों की मौजूदगी

इस अवसर पर अभय पाल सिंह, अवधेश शर्मा, योगिन्दर सिंह, गौरव जैन और कुलदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने पंजाबी व्यंजनों की तारीफ करते हुए कहा कि यह आयोजन वास्तव में स्वाद और संस्कृति का खूबसूरत संगम है।

SP_Singh AURGURU Editor