भाविप संयम शाखा को मिला नया नेतृत्व, अजय जैन बने अध्यक्ष, संजीव अग्रवाल सचिव
आगरा। भारत विकास परिषद (भाविप) संयम शाखा के 10वें अधिष्ठापन समारोह का आयोजन रविवार को ताज रोड स्थित होटल क्लार्क शिराज में किया गया। समारोह में वर्ष 2025-26 के लिए अजय जैन को अध्यक्ष और संजीव अग्रवाल को सचिव नियुक्त किया गया। इनके साथ कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता और महिला सहभागिता प्रमुख सीमा गोयल ने भी पद की शपथ ली।
-10वें अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ 15 नए सदस्य शामिल
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे, विशिष्ट अतिथि डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता, क्षेत्रीय संरक्षक केशवदत्त गुप्ता और संस्थापक रवि शिवहरे ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्रज प्रांत महासचिव सीए विवेक अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जबकि ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष धर्मगोपाल मित्तल ने 15 नए सदस्यों को परिषद की सदस्यता दिलाई।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बीते सत्र की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और वरिष्ठ मार्गदर्शकों संतोष सिकरवार व अशोक बंसल ने संगठन के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। आरती शिवहरे ने नए सदस्यों का परिचय प्रस्तुत किया, जबकि वरिष्ठ सदस्य विष्णु गौस्वामी ने समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल, अमित पंजवानी, हर्ष खटाना, यतिन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, कन्हैया गोयल, गौरव अग्रवाल, दीपेश बंसल, तुषार अग्रवाल, सुधीर राठौड़, आलोक जैन, सीमा, डिम्पल, पूजा, रजनी जैन, वैशाली, रूचि आदि सदस्यगण मौजूद रहे।