नीले-पंचशील ध्वजों से सजी भीमनगरी तैयार: अशोक महल की भव्यता के बीच मंच पर कटेगा केक, सामूहिक विवाह और गिन्नी माही की संगीत संध्या के साथ ही श्रेया वर्मा और गायिका श्रष्टि सरगम भी प्रस्तुति देंगी
आगरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जीआईसी मैदान पर 31वीं भीमनगरी पूरी तरह सजकर तैयार हो गई है। नीले और पंचशील ध्वजों से सजा पूरा क्षेत्र आंबेडकर जयंती के रंग में डूब चुका है, जहां 14 से 17 अप्रैल तक चलने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला देखने को मिलेगी।
सम्राट अशोक के महल ने खींचा ध्यान
भीमनगरी में बोधित्व शैली पर आधारित सम्राट अशोक के महल की भव्य प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि 125 फीट ऊंचे और 300 फीट चौड़े इस महल को बनाने में कोलकाता और पश्चिम बंगाल से आए 80 से अधिक कारीगरों ने 20 दिनों तक दिन-रात मेहनत की।
महल के सामने 6 फीट ऊंचा, 200 फीट लंबा और 70 फीट चौड़ा विशाल मंच तैयार किया गया है, जिसे फव्वारों और पुष्प सज्जा से सजाया गया है। शीर्ष पर 15 फीट ऊंचा राष्ट्र ध्वज, अशोक चक्र और पंचशील ध्वज लहरा रहा है।
6 किलोमीटर तक रोशनी, 12 हजार ध्वजों से सजा शहर
क्षेत्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्यासपुरा से शाहगंज तक करीब 6 किलोमीटर क्षेत्र में भव्य विद्युत सजावट की गई है। पूरे शहर को लगभग 12 हजार पंचशील और नीले ध्वजों से सजाया गया है।
पहली बार 5 किलोमीटर तक बाबा साहेब का संदेश सुनाने के लिए विशेष साउंड सिस्टम भी लगाया गया है।
मंच पर कटेगा केक, गूंजेगी संगीत संध्या
क्षेत्रीय संयोजक राहुल सागर और कोषाध्यक्ष संजय सिंह के अनुसार 14 अप्रैल को भीमनगरी मंच पर बाबा साहेब के जन्मदिन का केक काटा जाएगा। 15 अप्रैल को कार्यक्रम का उद्घाटन थाईलैंड से आए भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। इसी दिन मंच पर प्रसिद्ध पंजाबी लोकगायिका गिन्नी माही की भव्य संगीत संध्या आयोजित होगी।
100 जोड़ों का सामूहिक विवाह, निकलेगी शाही बारात
16 अप्रैल को सांसद चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में बौद्ध रीति-रिवाज से 100 जोड़ों का दहेज रहित सामूहिक विवाह होगा। सौ घोड़ों पर सजे दूल्हों की बारात तहसील से जीआईसी मैदान तक पहुंचेगी। इस दिन गायक अनुज जाटव पियावली और देवीराम पप्पू अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
250 मेधावियों का सम्मान, भव्य समापन
17 अप्रैल को समापन के अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग व मेधावी सम्मान समारोह में लगभग 250 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा और अगली भीमनगरी स्थल की घोषणा होगी। मंच पर इंडियन आइडल फेम श्रेया वर्मा और गायिका श्रष्टि सरगम अपनी प्रस्तुति देंगी।
ये रहे आयोजन में प्रमुख रूप से शामिल
इस अवसर पर संरक्षक प्रताप सिंह सिट्टू, राजाबाबू बौद्ध, रवि शंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना, सिंधी जनवेजा, वीर प्रकाश बंटी, सुमित कुमार, देवेंद्र पिप्पल, राजेंद्र पिप्पल, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सुबोध मानव, टीटू कुमार, नवल किशोर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
Top of Form
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया डॊ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, जनसभा में दिया सामाजिक समरसता का संदेश

नारायण नगर, बोदला में डॊ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल।
आगरा। संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर दीनदयाल मंडल के अंतर्गत नारायण नगर, बोदला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने डॊ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहिब के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी, महानगर उपाध्यक्ष राहुल सागर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, मंडल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र उपाध्याय, महामंत्री मनोज चौहान, पार्षद नितीश भारद्वाज, श्यामवीर सिंह, जवाहर सिंह चौधरी, अरवेश कठेरिया तथा कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार भाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।