आगरा में रामनगर पुलिया पर लगा भुजरिया मेलाः योगेंद्र उपाध्याय बोले- संस्कृति से जोड़ते हैं मेले

आगरा। रक्षाबंधन के अवसर पर रामनगर पुलिया, शाहगंज में आयोजित भुजरिया मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। यह मेला डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज सुधार समिति द्वारा रामनगर अंबेडकर चौक पर वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं।

Aug 10, 2025 - 17:42
 0
आगरा में रामनगर पुलिया पर लगा भुजरिया मेलाः योगेंद्र उपाध्याय बोले- संस्कृति से जोड़ते हैं मेले
रामनगर पुलिया, शाहगंज में भुजरिया मेले का उद्घाटन करते मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।

उद्घाटन समारोह में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों से युवा पीढ़ी को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार धार्मिक मान्यताओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. अलौकिक उपाध्याय, प्रताप सिंह मौर्य, नरेश कुमार राजौरिया, मनोज सोन, अचल सिंह, रामवीर कामत, उमेश जाटव, राकेश बाबू, शिवदत्त, भाजपा शिवाजी मंडल अध्यक्ष पं. देवेश पचौरी, उपेंद्र, विकास साहू, एलिस, रितेश, अविनाश भट्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor