बरहन में चोरी की बड़ी वारदात, गहनों-नकदी के साथ लाइसेंसी बंदूक़ भी ले उड़े चोर

आगरा। थाना बरहन क्षेत्र के गांव खांडा में शनिवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के गहने, नकदी और एक लाइसेंसी बंदूक चुराकर सनसनी फैला दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।

Aug 10, 2025 - 17:19
 0
बरहन में चोरी की बड़ी वारदात, गहनों-नकदी के साथ लाइसेंसी बंदूक़ भी ले उड़े चोर
बरहन के खांडा गावं में हुई चोरी की घटना में सीसीटीवी में कैद चोर और घर में अस्त-व्यस्त सामान।

घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब तीन बजे दिवारी लाल गुप्ता के घर चोर घुस आया। उस समय दिवारी लाल बाथरूम गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि लाखों रुपये के गहने, नकदी और लाइसेंसी बंदूक गायब हैं। यह घटना रात तीन बजे की है। 

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक हाथ में बंदूक लेकर जाता साफ दिखाई दिया। इस आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

SP_Singh AURGURU Editor