हाईवे पर ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, युवक मृत, दो लड़कियां घायल

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर सींगना गांव के मोड़ पर आज हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लड़कियां घायल हो गई। यह हादसा युवक की बाइक के ट्रेलर से टकराने पर हुआ।

Sep 29, 2024 - 21:18
 0
हाईवे पर ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, युवक मृत, दो लड़कियां घायल

सिकंदरा निवासी मुकेश कुमार (25) जूता फैक्टरी में काम करता था। मुकेश शनिवार को मुकेश। गोवर्धन परिक्रमा लगाने के लिए गया था। रविवार दोपहर को 12 बजे बाइक से घर लाट रहा था। उसके साथ परिचित दो युवतियां भी थीं। हाईवे पर गांव सींगना मोड़ पर एक ट्रेलर की चपेट में उसकी बाइक आ गई। मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों युवतियां घायल हो गई। हादसे के बाद जुटे लोगों ने घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर  है।

 हादसे की जानकारी से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मुकेश ही घर में कमाने वाला था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

गांव गोरऊ, खेरागढ़ निवासी सत्यभान सिंह की बाइक की टक्कर से मौत हो गई।  सत्यभान रोजाना रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए गांव के पास ही मंदिर पर जाते थे। शनिवार रात को मंदिर से पैदल घर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में एक बाइक ने टक्कर मार दी। वह उछलकर खंभे से टकराए। सिर में चोट लगने से उनकी माके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए।

SP_Singh AURGURU Editor