फतेहाबाद में बाइक चोरों का पर्दाफाश: अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 14 मोटरसाइकिलें बरामद

आगरा। फतेहाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 चोरी की मोटरसाइकिलें और तीन फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) बरामद किए गए हैं।

Jun 15, 2025 - 14:49
 0
फतेहाबाद में बाइक चोरों का पर्दाफाश: अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 14 मोटरसाइकिलें बरामद
बाइक चोर गैंग के बारे में जानकारी देते डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा। दूसरे चित्र में गिरफ्तार किए गए चारों बाइक चोरों के साथ बरामद की गई 14 मोटरसाइकिलें फतेहाबाद थाने में।  

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे, तभी थाना फतेहाबाद की टीम ने लोहिया नगला कट के पास उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया।

चोरी की बाइक, फर्जी कागज़ात

डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा ने बताया कि यह गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों की फर्जी आरसी बनवाकर उन्हें अगल-बगल के ग्रामीण इलाकों में बेच देता था। अब तक 14 बाइक बरामद की गई हैं, जिनमें से छह के मालिकों की पहचान शेष है।

ये अभियुक्त किये गये गिरफ्तार

डीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरोह के जिन चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, वे हैं- महेश पुत्र मिट्ठन, निवासी गढ़ी भूपाल (शमसाबाद), चीकू उर्फ राम प्रकाश पुत्र बांके लाल और मुकेश कुमार पुत्र हरीशंकर दोनों निवासी ग्राम वास झरना, नगला सिंधी, फिरोजाबाद, कमलेश उर्फ अईया पुत्र घमंडी लाल निवासी लांघी खुर्ध, थाना नगला सिंधी फिरोजाबाद। चारों अभियुक्त बहुत शातिर हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये फर्जी आरसी कहां और कैसे तैयार कराते थे।

गिरोह के नेटवर्क पर शिकंजा

पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़ी और भी कड़ियाँ जल्द सामने आएंगी। पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर अन्य साथियों और नेटवर्क पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

SP_Singh AURGURU Editor