भाजपा ने घोषित किए प्रांतीय परिषद सदस्य, आगरा जिले व महानगर से नए प्रतिनिधि चुने गए
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रांतीय परिषद के नए सदस्यों की घोषणा कर दी है। जिला और महानगर दोनों स्तरों पर पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए प्रतिनिधियों का चयन किया है। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूची में आगरा जिले से लेकर महानगर तक कई प्रमुख नेताओं को परिषद में स्थान दिया गया है।

जिला आगरा में फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से विश्वनाथ शर्मा, फतेहाबाद से आनंद कुमार गुप्ता, खेरागढ़ से दीनदयाल मंगल और आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश चलनी वाले को प्रांतीय परिषद का सदस्य चुना गया है। इन प्रतिनिधियों का चयन आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में जिले की भूमिका को और मजबूत करेगा।
वहीं महानगर क्षेत्र में आगरा उत्तर से नीरज चौधरी, आगरा दक्षिण से हरिओम शर्मा, एत्मादपुर से मुकेश कुमार गुप्ता और आगरा कैंट से शिव कुमार राजौरा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इन सभी सदस्यों के चयन के बाद भाजपा संगठन में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद की जा रही है। प्रांतीय परिषद में इन प्रतिनिधियों की भागीदारी पार्टी की रणनीतिक योजनाओं और कार्यशैली को मजबूती प्रदान करेगी।