2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, आगरा में बोले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं की वजह से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। अपने निर्वाचन के बाद पहली बार आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और निष्ठा के बल पर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है।

Dec 27, 2025 - 20:33
 0
2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, आगरा में बोले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
रमाना ग्रांड में भाजपा की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।

मोदी–योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और मजबूत कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा, कार्यकर्ताओं के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं की वजह से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। अपने निर्वाचन के बाद पहली बार आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और निष्ठा के बल पर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है।

आगरा क्लब के सामने स्थित “द रमाना ग्रांड” में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना, हर घर जल, आवास योजना, मुद्रा लोन, उज्ज्वला योजना और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं से आम जनता सीधे लाभान्वित हो रही है। यही कारण है कि मतदाता सरकार पर पूर्ण विश्वास करता है और यह विश्वास 2027 में फिर से भाजपा सरकार के रूप में सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग भी प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था, नए–नए एक्सप्रेसवे, बेहतर एयर और रेल कनेक्टिविटी के कारण भाजपा के मजबूत नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें, क्योंकि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही भाजपा एक बार फिर सत्ता में लौटेगी।

इस बैठक की अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने की। प्रथम बार आगरा आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मथुरा जिला और आगरा जिला इकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष का अभूतपूर्व अभिनंदन किया।

मंच पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रदेश कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महामंत्री राम प्रताप चौहान, पूर्व सांसद राजू भैया, राज्य मंत्री अरुण, धर्मवीर प्रजापति, विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, अमित वाल्मीकि, डीपी भारती, पूनम बजाज सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी

सांसद सतीश गौतम, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, चौधरी बाबूलाल, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, प्रेमपाल धनगर, महेश गुप्ता, सीमा उपाध्याय, उमेश गौतम, विपिन डेविड, साक्षी महाराज, राजेश चौधरी, सतपाल सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, नीरज शर्मा, राजीव शर्मा, राजू यादव, निर्भय पांडे, उदय प्रताप,ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी  नवल तिवारी, ललित चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, राहुल सागर, राजेश गोयल, यदु राज गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, विधायक, एमएलसी, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगर पालिका–पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख तथा बोर्ड–निगमों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे संगठनात्मक एकजुटता का स्पष्ट संदेश गया।